दिल्ली पब्लिक स्कूल ने मनाया कम्युनिटी हेल्पर्स डे

सीतापुर : सीतापुर शिक्षा संस्थान स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर मे नन्हे मुन्हे बच्चों ने धूमधाम से ‘हेल्पर्स-डे’ मनाया। दैनिक जीवन में हेल्पर्स की भूमिका पर प्रकाश डालने और बच्चों के सामाजिक विकास कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर मे क्रार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस मौके पर शिक्षकों ने कम्युनिटी हेल्पर्स के जीवन के बारे में बताया तथा दैनिक जीवन में शिक्षक, नर्स, चपरासी, बढ़ई, बस चालक, कंडक्टर, कार्यवाहक, स्वीपर, गार्ड, प्लंबर और माली, पेंटर, द्वारपाल, राजमिस्त्री, किसान, इलेक्ट्रीशियन, धोबी, दर्जी, आदि के महत्व की जानकारी दी गई। नन्हे-मुन्नों में मददगारों का स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुकता थी और उन से पूछने के लिए उनके पास कई सवाल थे।

अन्त में सभी बच्चों को विद्यालय के सिक्योरिटी गार्ड, सहायकों व वाहन-चालकों से मिलवाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्हे बच्चों ने उनके प्रति आभार और सम्मान व्यक्त करने के लिए ‘थैंक यू कार्ड’, एक गुलाब का फूल और एक चॉकलेट भेंट की।

Leave a comment