सीतापुर: क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 सुरेश कुमार सचान ने बताया कि आज राजकीय इण्टर कालेज, सीतापुर के सभागार में ‘‘मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता‘‘ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता स्थल पर रंगोली, आयुर्वेदिक औषधियों के पौधों एवं आयुर्वेदिक की विभिन्न फर्मों द्वारा अक्षय आयुर्वेद भवन फर्रूखाबाद, डीलक्स रेमेडीज सीतापुर, झण्डू फार्मास्युटिकल्स एवं विरगो यू०पी०ए० फार्मा तथा होली आयुर्वेदा द्वारा अपने-अपने स्टॉल भी लगाये गये। साथ ही होम्योपैथिक एवं आयुर्वेद विधा के चिकित्सकों द्वारा शिविर लगाकर चिकित्सा परामर्श दिया गया तथा स्वस्थ जीवन को बनाये रखने हेतु योगा का परामर्श एवं प्रायोगिक ज्ञान दिया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 9 से 12 तक के 120 छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में सम्मिलित छात्र/छात्राओं में से प्रथम स्थान-आराध्या सिंह, द्वितीय स्थान अराफात अली, तृतीय स्थान वैभव दीक्षित, अरूणिमा मिश्रा एवं आदर्श कुमार राजवंशी को सांत्वना पुरूस्कार पूर्व विधान परिषद सदस्य भरत त्रिपाठी एवं चेयरमैन उ0प्र0 सहकारी संघ, लखनऊ द्वारा वितरण कर प्रतियोगिता का समापन किया गया।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, सीतापुर/नोडल अधिकारी डा० सुरेश कुमार सचान द्वारा कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न कराया गया। डा० नरेन्द्र सिंह प्रधानाचार्य, राजकीय इण्टर कालेज, सीतापुर एवं जनपद में कार्यरत आयुष चिकित्सकों का भी विशेष योगदान रहा। सभा का संचालन डा0 अमित गुप्ता, चिकित्साधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय महोली, सीतापुर द्वारा किया गया।
