रामकोट-सीतापुर। देवताओं के आदि शिल्पकार व कामगारों के इष्ट देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती शनिवार को क्षेत्र में पारंपरिक श्रद्धा, आस्था व उत्साह के साथ मनाई गई।
मुख्य आयोजन डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड इकाई जवाहरपुर के कार्यशाला परिसर में हुआ। चीनी मिल में विधि विधान से विश्वकर्मा पूजन आचार्य रमेश शास्त्री नैमिषारण्य के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से जजमान मनीष जैन जनरल मैनेजर यांत्रिक व इकाई प्रमुख टी एन सिंह, आशीष कुमार सिंह, आशीष बंसल, गणेश बाबू यादव, सुधीर वर्मा, मीडिया प्रभारी सुधीर सिंह, सभी विभागाध्यक्ष व मिल के सभी कर्मचारियों ने हवन मैं पूर्णाहुति दी।इस अवसर पर मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने आगामी नये 2022-23 गन्ना पेराई सत्र में विघ्न-बाधा रहित मिल संचालन हेतु भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की।
इस दौरान मिल हाउस, स्विच यार्ड स्थित विश्वकर्मा मंदिर, वर्कशॉप, इंस्ट्रूमेंट, डिस्टिलरी, पवार प्लांट व उत्पादन, गन्ना सेक्शन के अलावा ब्रह्म बाबा स्थान पर भी कामगारों ने अपने देवता का श्रद्धापूर्वक पूजन किया। पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसी क्रम में लोधौरा स्थित विश्वकर्मा मंदिर, दामोदरपुर स्थित संजय नमकीन व रामकोट के बिजली उपकेंद्र के अलावा भवानीपुर स्थित पावर सब स्टेशन, विभिन्न राईस मिलों, रेलवे स्टेशन, मोटर-पार्ट्स की दुकानों, गैराजों सहित खूबपुर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।उधर संदना क्षेत्र के डालमिया चीनी मिल इकाई परिसर में यूनिट हेड आगा आसिफ बेग की और से विश्वकर्मा पूजन व हवन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जहां चीनी मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा को श्रद्थापूर्वक नमन किया।
रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी
