महिलाओं ने अखंड सुहाग के लिए रखा निर्जला व्रत

रामकोट-सीतापुर। हरतालिका तीज पर मंगलवार को सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखा। महादेव और माता पार्वती की पूजा करके अखंड सौभाग्य का वर मांगा। दोपहर के बाद शिव मंदिरों दर्शन-पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। तीज व्रत की कथा का श्रवण किया गया। घरों में मिट्टी की बनी शिव, पार्वती और गणपति की पूजा की गई।

रामकोट कस्बा सहित क्षेत्र भर में हरतालिका तीज पर्व की धूम रही सुहागिनों ने निराजल व्रत रखकर अखंड सौभाग्य के लिए भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। शाम को सोलह श्रृंगार कर व्रती महिलाओं ने क्षेत्र में स्थित मंदिर में भगवान शिव माता पार्वती व गणेश जी की प्रतिमा बनाकर विधिवत पूजा अर्चना की और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं में सुधीर सिंह की पत्नी वंदना सिंह, नवीन की पत्नी दीपिका, आदि ने शाम होने से पहले ही सजना संवरना शुरू कर दिया था। पूजन सामग्री की व्यवस्था पहले से कर ली गई थी। शाम होते ही महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजन की तैयारियां शुरू कर दी। पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा। इस अवसर पर कुंवारी युवतियों ने भी व्रत रखकर अच्छे वर की कामना की। शाम को श्रृंगार करके विधि विधान से शिव-पार्वती का पूजन-अर्चन किया और मंगल गीत गाया। इस अवसर पर महिलाओं ने तरह-तरह की डिजाइन की मेहंदी लगाई। साथ ही नए कपड़े व आभूषण से सज-संवर कर पूजन किया।

रियासत अली सिद्दीकी (विशेष संवाददाता)

Leave a comment