हू इज़ हुसैन लंदन स्थित संस्था के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

सीतापुर: सीतापुर हुसैनी टाइगर सीतापुर और सीतापुर वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में हू इज़ हुसैन (Who is Husain) लंदन स्थित संस्था के द्वारा शहर के काजियारा स्थित बड़ा इमाम बाड़ा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में खास तौर से शिया समुदाय के साथ विभिन्न समुदायों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर की खास बात रही कि इस शिविर में महिलाओं समेत 50 वर्ष के ऊपर के लोगों ने भी अपना योगदान दिया।

इस औसर पर शिया पेशइमाम मौलाना इश्तियाक हुसैन साहब ने लोगो से इस रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि अगर हमारे एक यूनिट खून से किसी की जान बच जाए तो हमारा जीवन व्यर्थ नहीं है। शिविर में पधारे शिया धर्मगुरु मौलाना हमीदुल हसन साहब ने कहा कि करबला के मैदान में हमारे इमाम हुसैन अल ने करबला के मैदान में इंसानियत को बचाने के लिए अपने 72 साथियों के साथ अपने खून से इंसानियत को सींचा है। आज अगर हमारे खून से किसी को जीवनदान मिल जाए तो हमारे इमाम और उनके घर वालों की कुरबानी व्यर्थ नहीं जाएगी।

शिविर में जिला अस्पताल की टीम ने साथ डा0 पूजा यादव और संस्था के सदस्य शुजात हैदर जाफरी, शीबा जफर, लारैब जाफरी,शाहनवाज हुसैन खान, सैय्यद सकलैन, हैदर, मोहम्मद कामरान जाफरी, तातहिर रिजवी, यूसुफ हसनैन, शौज़फ़ शाह, यज़्दा रिज़वी, अमीर हमज़ा, यूसुफ रज़ा रिज़वी, सबीह हैदर, सैय्यद सकलैन हैदर, आसिम जाफ़री, ज़मीर अस्करी, अमीर हैदर अतहर रिज़वी, अली सिब्तैन वारिस, जवाद अबुज़ार, कुमैल ,आले हसन, ज़रगाम हैदर, हसन अब्बास हशम, अब्बास मोहम्मद, अब्बास मंजर रिजवी, सदफ मेहदी, मोहम्मद शबीब, शबाब जाफरी, अस्करी इमाम गालिब जाफरी, शुजात अब्बास, रियाजुल हसन, हुसैन अब्बास जाफरी ,मोहम्मद बाकिर ,जाफरी आबिद मेहदी, अली हशम उमम, फरीना जैदी उला बाकिर रिजवी ने रक्तदान किया। अंत मे सीतापुर सोशल वेल्फेयर सोसाइटी के अध्यक्ष ने सभी रक्त वीरों को डोनर सर्टिफिकेट देकर सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a comment