रामकोट में जायका वेज कॉर्नर का हुआ शुभारंभ

रामकोट-सीतापुर। सीतापुर-हरदोई मुख्य मार्ग पर रामकोट कस्बे के बाहर पेट्रोल पंप के निकट जायका वेज कॉर्नर का शुभारंभ संचालक विजयेंद्र सिंह के द्वारा वैदिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना कर किया गया। जिसमें उपस्थित होकर लोगों ने खाने-पीने की विभिन्न प्रकार की व्यंजनों का स्वाद लिया। जायका वेज कॉर्नर में परिवार के साथ बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही यहां पर ओपन स्पेस में भी परिवार के साथ भोजन करने का आनंद लिया जा सकता है। भोजन के प्रति विशेष लगाव रखने वाले रामकोट वासियों की पसंद को ध्यान में रखते हुए यहां पर कई विशेष व्यंजनों का खास इंतजाम किया गया है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकोट ग्राम प्रधान रामनिवास उर्फ पप्पू वर्मा ने कहा कि निश्चित रूप से इस रेस्टोरेंट में परिवार के साथ सुकून का पल गुजारते हुए लोगों को खाने का अवसर उपलब्ध होगा। नए प्रतिष्ठान खुलने के कारण हमारा कस्बा आगे बढ़ेगा और लोगों को सुविधाएं प्रदान करेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जैतीखेड़ा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिमरन सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से रामकोट कस्बे में एक साफ-सुथरे फैमिली रेस्टोरेंट की जरूरत थी क्योंकि परिवार व बच्चों के साथ कुछ पल बिताने के लिए शहरों में रेस्टोरेन्ट से बेहतरीन कोई जगह नहीं होती है। लोगों को विभिन्न प्रकार के भोजन या जलपान के अवसर मिलते हैं यह रेस्टोरेंट इन सभी जरूरतों को पूरा करेगा। रेस्टोरेंट के संचालक विजयेंद्र सिंह ने बताया कि यह रेस्टोरेंट शुद्ध शाकाहारी खुला है यहां पर पूरे परिवार के साथ लोग आकर खाने पीने का आनंद उठाएंगे। यहां विभिन्न प्रकार के खाने की उच्च कोटी की व्यंजन खाद्य पदार्थ किफायती दर पर उपलब्ध है। हमारे यहां पर फैमिली पार्टी, बर्थडे पार्टी, मीटिंग, आदि के लिए बैठने व खाने की उचित व्यवस्था व पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।

इस अवसर पर रामकोट ग्राम प्रधान रामनिवास उर्फ पप्पू वर्मा, जैतीखेड़ा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिमरन सिंह, रामकोट पत्रकार यूनियन के संस्थापक सुनीत अग्निहोत्री, संरक्षक राजीव शुक्ला, अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तार बाबू, उपाध्यक्ष रियासत अली सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष विशाल भारती, विधिक सलाहकार ज्ञानेंद्र अवस्थी, संगठन मंत्री शिवेंद्र गुप्ता, महासचिव अंकित मिश्रा, अखिलेश गौतम, अध्यापक रमेश वर्मा, डॉक्टर विनय भारती, मोतीलाल, अरुन बॉस सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट: रियासत अली सिद्दीकी

Leave a comment