आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में हुए कार्यक्रम

छात्रों ने गायन, कव्वाली, देश भक्ति गीत, भाषण व प्रश्नोत्तरी में किया प्रतिभाग

सीतापुर: देशभर में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं जयंती मनाई जा रही है। प्रगतिशील स्वतंत्र भारत के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम देश भर में आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके क्रम में शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

जिसमें जूनियर विंग के छात्रों कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने बढ़ – चढ़ के हिस्सा लिया । छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न गानो पर नृत्य नाटिका, कव्वाली, भाषण और प्रश्नोत्तरी इत्यादि प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए स्कूल के सभी छात्रों ने मिलकर तिरंगे लहराए ।

Leave a comment