हर घर तिरंगा फहराने की तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने की बैठक

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों की बैठक जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतत्रंता दिवस पर कि हर घर तिरंगा अभियान पर चर्चा हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों को विधानसभा वार जिम्मेदारी दी एवं उनका कार्यक्षेत्र बांटा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि हर पदाधिकारी को पूरी ताकत के साथ 15 अगस्त को हर घर झंडा फहराना है। उन्होने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी से जो भी सहयोग की आवश्यकता है वह हर पदाधिकारी को दी जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार हम सब आजादी का 75वां स्वतत्रंता दिवस मना रहे है। इस मौके पर केन्द्र सरकार ने हर घर तिरंगा फहराने का निर्णय लिया है, हम सभी को प्रधानमंत्री के अभियान को सफल बनाना है। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी के जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष इंदू सिंह चैहान, जिला उपाध्यक्ष नैमिष रत्न तिवारी, जिला महामंत्री रोहित सिंह, लोकेश मिश्रा, जिला मंत्री राजू अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, जिला मंत्री जया सिंह ,जिला मंत्री उदित बाजपेई, जिला मंत्री सुनील मिश्रा सहित मीडिया प्रभारी पवन सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment