महायोजना 2031-प्रारूप प्रदर्शनी को देखनें हेतु लोगों में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये: डीएम अनुज सिंह

महायोजना 2031-प्रारूप प्रदर्शनी कक्ष का डीएम अनुज सिंह ने किया उद्घाटन ।

सीतापुर: महायोजना 2031-प्रारूप प्रदर्शनी कक्ष का उद्घाटन जिलाधिकारी अनुज सिंह ने नेहरू हाल सभागर में फीता काट कर किया तथा प्रदर्शनी कक्ष में विनियमित क्षेत्र के माध्यम से लगाये गये मानचित्र का अवलोकन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शनी 15 जुलाई 2022 से 14 अगस्त 2022 तक लगी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी को देखनें हेतु लोगों में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की अमृत योजना के अन्तर्गत सीतापुर महायोजना 2031-प्रारूप पर जन सामान्य, विभिन्न शासकीय विभागों, अभिकरणों में हितबद्व व्यक्तियों, संस्थाओं से आपत्ति एवं सुझाव आमंत्रण हेतु यह प्रदर्शनी लगायी गयी है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10.00 बज से सायं 05.00 बजे तक खुली रहेगी। महायोजना 2031 प्रारूप पर कोई भी आपत्ति एवं सुझाव में अपना पता, मोबाइल नम्बर सहित स्पष्ट रूप से अंकित करते हुये तीन प्रतियों में नियत प्राधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट विनियमित क्षेत्र सीतापुर को सम्बोधित करते हुये जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रदर्शन स्थल कार्यालय सीतापुर में प्राप्त करायी जा सकती है। उक्त अवधि की समाप्ति के पश्चात प्राप्त होने वाली किसी भी प्रकार की आपत्ति एवं सुझाव पर विचार नही किया जायेगा। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट अमृता सिंह, अवर अभियन्ता एम0के0 मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment