सीतापुर: रामपुर मथुरा विकास खंड के ग्राम सभा तुलसीपुर खरिका में विधायक सेवता श्री ज्ञान तिवारी ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से वृहद स्तर पर मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पौधे लगाने की अपील की उन्होंने कहा वृक्ष हमारे जीवन का अंग है हम सब इस अभियान में भागीदार बने। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश मिश्रा, खंड विकास अधिकारी ऐश्वर्य यादव, चंद्रभूषण शुक्ला, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मी मौर्या, मनोज सिंह, अशोक बाजपेई, ग्राम प्रधान अवर अभियंता सहित ब्लॉक तहसील के अधिकारी मौजूद रहे।
सांसद मिश्रिख श्री अशोक रावत ने ब्लाक गोंदलामऊ में वृक्षारोपण महा अभियान-2022 के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहकर पौधरोपण किया, जिसमें विधायक मिश्रिख श्री रामकृष्ण भार्गव उपस्थित रहे।
