गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे वृक्षारोपण महाभियान के क्रम में मंगलवार को गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला एडीजी जोन अखिल कुमार ने शहीद अशफाक उल्ला खान उद्यान में वृक्षारोपण किया। इस दौरान सांसद ने आमजन से पर्यावरण संरक्षण की अपील भी की।
सांसद रवि किशन ने कहा कि पर्यावरण में स्वच्छ व सुदंर बनाने के लिए आप सभी आगे आए। वृक्ष हमें प्राणवायु देते है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगावे।
पेड़-पौधे ही पर्यावरण के रक्षक हैं। इनके बिना धरती पर जीवन संभव नहीं है। पर्यावरण संतुलन के लिए इनका होना बेहद अनिवार्य है।
सांसद ने कहा कि जब इस कार्य में लगेंगे तो सरकार की मंशा के अनुरूप पौधारोपण के परिणाम मिलेंगे। बगैर पेड़ पौधों के वर्षा कम होती है। हमें पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पौधारोपण कर उन्हें वृक्ष बनाने तक ध्यान रखना होगा। इसलिए जिले के तमाम लोगों से उन्होंने कम से कम एक पौधा अपनी ओर से सिंचित करने की अपील की है ताकि हमारा पर्यावरण बेहतर बनी रहे।
