सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें – अंजू पाण्डेय

मेरठ: बेटियां फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही जागरूकता में आज तीसरे दिन एल ब्लॉक सुभाष पार्क में आस पास से महिलाओं को एकत्र कर, लक्ष्मी बिंदल व सुधा अरोड़ा ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए बताया कि पॉलीथिन प्लास्टिक का प्रयोग घर से ही शुरू होता है आप सब जब सामान खरीदने घर से बाहर जाती है तो कपडे का थैला साथ ले जाये और सामान सब्जी आदि कपड़े के थैले में ही लाएं ताकि पॉलीथिन का इस्तेमाल न हो सके।

आप सबके सहयोग से ही प्लास्टिक मुक्त समाज का निर्माण सम्भव है। प्रियंका, रेनु, संतोष, आरती, प्रेम, वीना, पूजा ने शपथ भी ली और कहा, कि बेटियां फाउंडेशन द्वारा बनाये थैलो का इस्तेमाल कर पॉलीथिन का प्रयोग बंद करेंगें ।

Leave a comment