प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा समर कैंप का हुआ आयोजन

सीतापुर (बिसवां) : प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित कमाल का कैम्प ( समर कैंप ) के तहत जनपद सीतापुर के विकास खण्ड कसमंडा के समस्त राजस्व गांव में जिला समन्वयक चन्द्रिका प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन में उनकी टीम द्वारा गांव जँहागीरपुर में समापन समारोह मनाया गया।

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा समर कैम्पेन युवाओं के माध्यम से कमाल के कैम्प संचालित किया गये थे। जिसके बारे में संस्था के CIM शुभकरन यादव के द्वारा कंटेंट के बारे में विस्तार से बताया गया। उसी का आज 15 जून को 10 गाँव के स्यवंसेवियो को एकत्रित कर उनके द्वारा अपना अनुभव बताया गया और समापन समारोह मनाया गया। जिसमे 40 स्यवंसेवियों की उपस्थित रही। उसी के उपलक्ष्य में आज जहागीरपुर के प्राथमिक स्कूल में ग्राम प्रधान विनोद यादव , आशा, आंगनवाड़ी के द्वारा समर कैम्पेन को बडे ही जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधान जी के द्वारा युवायों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। ग्राम प्रधान, आशा, आंगनवाड़ी, अभिभावक, प्रथम से जिला समन्वयक चन्द्रिका प्रसाद, Community Instructor Mobilizer शुभकरन यादव, कांती यादव संतोष कुमार, प्रीती भारती और सभी सहयोगी गण उपस्थित रहे।

Leave a comment