सीतापुर: आज शहर के चौराहे -चौराहे पर ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल के उपलक्ष्य पर भंडारे का आयोजन किया गया ।
इसी क्रम में चौथे बड़े मंगल के शुभ अवसर पर सीतापुर के जिला सूचना कार्यालय पर भव्य भंडारे आयोजन किया गया । जहाँ हजारो की तादात में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। जिनमें से बूढ़े, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सभी ने प्रसाद ग्रहण किया है।

जिला सूचना अधिकारी लाल कमल कश्यप ने अपने हाथों से लोगों में प्रसाद का वितरण किया । इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी लाल कमल कश्यप ने कहा हनुमान जी को भगवान शिव जी के 11वें अवतार माना गया है । इस लिए संकट मोचन के रूप में हम सभी लोग पूजा करते हैं। बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से सुख-संपदा मिलती है।

सहायक सूचना अधिकारी प्रशांत अवस्थी ने कहा रामचरितमानस के सुंदर काण्ड का पाठ करने से हम सभी को लाभकारी सिद्ध होता है, और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।


जिला सूचना कार्यालय पर आयोजित भव्य भंडारे में लोगों ने खूब प्रसाद छका । इस अवसर पर एडीआईओ अभिषेक मिश्रा, मान्यता प्राप्त पत्रकार राम किशोर यादव, प्रिंस सक्सेना, कुलदीप यादव, आदर्श तिवारी, रोहित राजवंशी, राजू, सहित समस्त कार्यालय स्टाप मौजूद रहा ।
