समाज व संगठन को दूंगा नई पहचान : दीपेंद्र भदौरिया

रियासत अली सिद्दीकी (विशेष संवाददाता)
रामकोट-सीतापुर। भारत के सबसे पुराने संगठन श्री राजपूत करणी सेना के शीर्ष संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना व उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह की सहमति व निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार करते हुए सीतापुर जनपद में भी संगठन ने अपना विस्तार किया। जिसमें सीतापुर का जिलाध्यक्ष दीपेंद्र भदौरिया को नामित किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह द्वारा यह जानकारी दी गई कि अगले दो माह में सीतापुर जनपद की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह से अनुमोदित करा कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे। जिससे समाज को नई ऊंचाइयों व दिशा प्राप्त हो सके। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री भदौरिया ने बताया कि जल्द ही सीतापुर जनपद की इकाई का गठन करते हुए शीर्ष नेतृत्व से अनुमोदन कराएंगे।


इस अवसर पर जिले के तमाम समाजसेवियों व राजनीतिक लोगों ने उनको बधाईयाँ दी। एमएलसी पवन सिंह चौहान, सीतापुर सांसद राजेश वर्मा, टीपी सिंह, आदित्य सिंह, अनिल सिंह पाताबोझ, क्षत्रिय समाज जिलाध्यक्ष श्यामपाल सिंह, हरिनाम सिंह चौहान, चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह चौहान, भंवर सिंह, अन्नू सिंह, दीपक सिंह, अमित राज सिंह, सचिन सिंह, अर्पित सिंह, ऐश्वर्य प्रताप सिंह, कपिल सिंह, कल्प राज सिंह, अमरजीत सिंह बाटू, राघवेंद्र सिंह चौहान, जया सिंह, अंकित सिंह, सत्येंद्र सिंह, जय प्रकाश सिंह, संतोष सिंह, दिग्विजय सिंह, शिव रतन सिंह, अनुभव सिंह, रामगोपाल सिंह, सुभाष सिंह, मनीष सिंह, सौरव सिंह, अशोक सिंह, छोटे सिंह, संदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, अंशुल सिंह, शोभित सिंह, अविनाश सिंह, कुलदीप सिंह, संजय सिंह तोमर, संजय सिंह ननसोहा, मोनू सिंह चौहान, मोनू सिंह तोमर, मुकेश सिंह, प्रधान राणा प्रताप सिंह,राहुल सिंह,आशुतोष सिंह, अध्यापक पवन कुमार सिंह, अध्यापक सोनू सिंह, पत्रकार मदन सिंह, अंबुज सिंह, एडवोकेट वरुण सिंह तोमर, एडवोकेट आशीष सिंह गौर, एडवोकेट अभय प्रताप सिंह, एडवोकेट विक्रम सिंह, शैलेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान, अनुभव शुक्ला, कमलेंद्र प्रताप सिंह, एडवोकेट अमरीश सिंह, देवेंद्र शुक्ला, शिवम यादव, शिवम मिश्रा, अमित तिवारी, मनोज तिवारी, ईओ वैभव त्रिपाठी, नगरपालिका प्रत्याशी ललित श्रीवास्तव चंचल, रविराज सिंह, अनुराग सिंह गौर, मुदित सिंह आदि सैकड़ों समर्थकों प्रशंसकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a comment