सीतापुर : प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण योजना ने मूर्त रूप ले लिया है। युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से जिले में टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जनपद के रीजेंसी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के एम० एड० विधार्थियो को टैबलेट वितरित किया गया। टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।

टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन रीजेंसी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्रांगण में हुआ। यहां कालेज के संस्थापक अध्यक्ष एम. एफ. जैदी ने अपने हाथों से टैबलेट देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि व संस्थापक अध्यक्ष एम. एफ. जैदी ने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि यहां का युवा समग्र रूप में सक्षम हों। आज के इस तकनीकी युग में प्रदेश में वितरित किये जा रहे स्मार्टफोन व टैबलेट से युवा अपनी पढ़ाई व रोजगार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। रीजेंसी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के अध्यक्ष ए. आर. जैदी ने कहा कि आज के युग में स्मार्टफोन व टेबलेट हर व्यक्ति के लिए लाभकारी है। आप लोगों को जो टेबलेट वितरित किए जा रहे हैं उसका प्रयोग केवल अच्छे कार्य व पढ़ाई के लिए करें।
टेबलेट वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रवक्ता डॉ रुचि तिवारी, प्रवक्ता प्रदीप कुमार सक्सेना, प्रवक्ता सौरभ जयसवाल, ब्रह्म प्रकाश श्रीवास्तव, संदीप राजपूत, प्रतीक गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।
