सीतापुर। ओसीडी यूपी की बैठक जनपद बनारस में आयोजित की गई। जिसमें मंडल के अंतर्गत जनपद समेत आयोध्या, कानपुर, लखनऊ समेत अन्य जनपद के लोग शामिल रहे। बैठक में केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष पद पर लखनऊ के ओपी सिंह व जनपद सीतापुर के गोपाल टंडन को महामंत्री मनोनीत किया गया। बैठक में श्रीटंडन ने सभी उपस्थित जनों का आभार जताया। बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व के अध्यक्ष शिंदे, महामंत्री राजीव सिंघल, राजीव सिंघल आदि की उपस्थिति रहे। इस मनोनयन पर प्रदीप धवन, वीरेंद्र रस्तोगी, नवीन महावर, संजय धवन, शैलेंद्र, महेंद्र, पिंकू गुप्ता, मनोज महावर इत्यादि लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।
