सीतापुर: केन्द्रीय विद्यालय सीतापुर में कक्षा 12 के छात्रों के लिए ‘आशीर्वचन समारोह’ का आयोजन किया गया | इसमें छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया | कार्यक्रम के आरम्भ में प्रथम पाली के कक्षाध्यापक श्री जावेद इकबाल (पीजीटी भौतिकी) व मो. अनीश खान (पीजीटी अर्थशास्त्र), द्वितीय पाली के कक्षाध्यापक श्री अशोक कुमार (पीजीटी अंग्रेजी) व डॉ. शुभा शुक्ला, (पीजीटी अर्थशास्त्र) ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी व परीक्षा में किसी प्रकार का तनाव न लेने का परामर्श दिया I कक्षा बारहवी के विद्यार्थी शाम्भवी, आकाश, हरिओम त्रिवेदी व अंजली त्रिपाठी (प्रथम पाली), अभिषेक यादव, अंशिका मिश्रा, आयुषी प्रजापति व आस्था अवस्थी (द्वितीय पाली) द्वारा विद्यालय के अपने अनुभवों को साझा किया गया |

छात्रों ने यह बताया कि एक अपरिपक्व बच्चे से परिपक्व किशोर के रूप में परिवर्तन की लम्बी यात्रा तय करने में अध्यापकों का कितना महत्वपूर्ण योगदान रहा है | समारोह में श्री राजेश श्रीवास्तव (संगीत शिक्षक) के निर्देशन में मोनिका सिंह (द्वितीय पाली) ने बहुत सुन्दर गीत (अज्ञान के अंधेरों से …………………) प्रस्तुत किया | विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए डॉ. लोकेश बाजपेई (पीजीटी वाणिज्य), द्वितीय पाली ने एक गीत के द्वारा अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं |
इस अवसर पर अभिभावकों (श्रीमती उर्मिला देवी, श्री नीलेश कुमार मिश्र व श्री प्रशांत शुक्ला) ने भी अपने विचार रखे | उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षकों व प्राचार्य की भूरि – भूरि प्रशंसा की |


विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र, शुभकामना पत्र, कलम और परिचय पत्र प्रदान किये | उन्होंने आशीर्वचन के साथ-साथ परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए एवं सी.बी.एस.ई. द्वारा दिए गए सन्देश को पढ़कर सुनाया | इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को परीक्षा केन्द्र पर समय से पहुँचने के लिए कहा | प्राचार्य ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, आपको अगरबत्ती की तरह अपनी खुशबू पूरे समाज में फैलानी है | जीवन में कुली की तरह काम करिए व राजकुमार की तरह रहिये | इस अवसर उन्होंने अभिभावकों को भी विद्यालय के कार्यों में सहयोग देने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया | विद्यालय के प्रभारी उप-प्राचार्य श्री सुधीर कुमार ने विद्यार्थियों को समाज में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक अच्छा इन्सान बनने के लिए प्रेरित किया साथ ही बच्चों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी एवं बच्चों को तनाव मुक्त रहकर समय सारणी के अनुसार परीक्षा की तैयारी करने के लिए कहा | कार्यक्रम का संयोजन श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह (पीजीटी अंग्रेजी) एवं श्रीमती वंदना राय (पीजीटी हिंदी) द्वारा किया गया | इस अवसर पर विद्यालय के दोनों पालियो के कक्षा बारहवीं के विद्यार्थी, उनके अभिभावक एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहें |
