सिधौली विधायक मनीष रावत द्वारा कसमंडा के स्वास्थ्य मेले का किया गया उद्घाटन

सीतापुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमंडा पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले मे स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विभिन्न विभागों द्वारा काउंटर लगाकर आगंतुक को जानकारी दी गयी।कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक मनीष रावत द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक द्वारा आईसीडीएस विभाग द्वारा एक बच्चे का अन्नप्रासन व गर्भवती महिला के गोदभराई का कार्यक्रम कराया गया। 

विधायक मनीष रावत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसके बाद विभागों के काउंटरो पर जाकर उनका निरिक्षण किया।उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार अंतिम आदमी तक लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है ।सभी विभाग आगंतुक से अच्छे से बर्ताव करें जिससे एक अच्छा माहौल बने ।सभी की मदद करने के लिए जब अधिकारी अच्छा कार्य करेंगे तो हम भी आपकी हर संभव मदद करेंगे। जनहित के कार्यों के प्रचार प्रसार कि बहुत आवश्यकता है योजनाओं के प्रचार प्रसार से ऐसे कार्यक्र

कार्यक्रमों में लोगों की सहभागिता बढेगी।

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विकास खण्ड कसमंडा में ब्लाक स्तरीय मेले का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के माध्यम से एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के द्वारा लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। उक्त अवसर पर आयुष विभाग , होम्योपैथ ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि, राष्ट्रीय आजीविका मिशन , पंचायती राज विभाग,  युवक महिला मंगल दल ,पी आर डी ,बाल विकास पुष्टाहार , राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन, मिशन इंद्रधनुष, स्पर्श कुष्ठ जागरूकता ,परिवार कल्याण  , आयुष्मान भारत ,परिवार नियोजन,  कोविड हेल्प डेस्क एवं अन्य विभागों द्वारा लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। आईसीडीएस विभाग द्वारा इस दौरान सुनीता की गोदभराई एवं अभय पुत्र सुमन का अन्नप्रासन किया गया।

उक्त अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कमलेश चंद्रा , अरविंद बाजपेई, चित्रकेश यादव,  प्रदीप श्रीवास्तव, कोहिनूर सिंह, कामरान ,अतुल , वर्तिका गुप्ता , मुकेश तिवारी ,अनूप यादव जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment