सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत चलाया गया स्वच्छता अभियान

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत संगठन के निर्देशानुसार 6 अप्रैल से 20 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिस कड़ी में सोमवार को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पूरे जनपद में स्वच्छता अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया, जिसके अंतर्गत जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा द्वारा नैपालापुर शिव मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई की गयी, जिसमें प्रमुख रूप से संगठन के उपाध्क्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक नैमिष रत्न तिवारी, संजय मिश्रा, पंकज पाण्डेय, इंदु सिंह चौहान, भंवर सिंह, वैभव सिंह, अमन विक्रम सिंह, कंचन पाण्डेय एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a comment