भाजयुमो जिलाध्यक्ष संगठन, कार्यकर्ता व जनता सभी का कर रहे कार्य

सीतापुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा सीतापुर के जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा द्वारा जहाँ एक तरफ संगठन के सभी कार्यों को कुशलता पूर्वक पूर्ण किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर वह प्रतिदिन अपने आवास पर जनता की समस्याओं से रूबरू होते हैं और सभी की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करते हैं।

मिश्र के अनुसार शीर्ष नेतृत्व के द्वारा मुझे जिलाध्यक्ष चुनने के उपरांत कार्यकर्ता के साथ साथ आम जनमानस का भी जुड़ाव हमसे तेज़ी से हो रहा है और वह अपनी किसी भी तरह की समस्या को लेकर पारिवारिक सदस्य की भाँति मेरे पास आते हैं और मैं उन्हें सुलझाने का पूर्ण प्रयास करता हूँ। साथ ही सचिन हर समय अपने युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहते हैं व उनकी हर स्थिति परिस्थिति में उनके साथ नज़र आते हैं।

Leave a comment