हरदोई: उप जिलाधिकारी द्वारा नगर पंचायत कछौना पत्सेनी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान माह के अंतर्गत वार्ड संख्या 5 ठाकुरगंज वार्ड संख्या 2 काशीनगर वार्ड संख्या 3 सदर बाजार में साफ सफाई व्यवस्था और एंटी लार्वा छिड़काव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारी मौजूद पाए गए । सफाई व्यवस्था सही पाई गई।

इसके साथ ही साथ लोगो से फीडबैक लिया ओर सफाई कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश भी दिए। वार्ड संख्या 6 कछौना चौराहा पश्चिमी में सरकारी भूमि पर अवैध रुप से रखे गए दुकानों का निरीक्षण करते हुऐ उन्हें तत्काल हटवाए जाने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी सुश्री रेणुका यादव, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, लिपिक तथा नगर पंचायत कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
