सकुशल सम्पन्न हुआ राजधानी का विधानसभा चुनाव, मतदान केंद्रों पर ड्रोन कैमरों के जरिये रखी गयी थी पैनी नजर ।

रंग लाई पुलिस कमीशनर डी के ठाकुर की कड़ी मेहनत

लखनऊ: पुलिस कमिश्नर लखनऊ डी0के0 ठाकुर की कड़ी मेहनत लाई रंग, सकुशल सम्पन्न हुआ कमिश्नरेट लखनऊ का विधानसभा चुनाव 2022, पुलिस आयुक्त लखनऊ डी0के0 ठाकुर द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु बेहतर पुलिस मैनेजमेंट के तहत राजधानी लखनऊ में किये गये थे सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतेजमात राजधानी के हर मतदान केंद्रों पर ड्रोन कैमरों के जरिये रखी गयी थी पैनी नजर ।

विधानसभा चुनाव-2022 के चतुर्थ चरण का मतदान पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के लिए अपने आप मे चुनौती पूर्ण था, शांतिपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराये जाने हेतु पुलिस कमिश्नर लखनऊ महोदय द्वारा मतदान केंद्रों की स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर कड़ी तैयारियां की गई थी व मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किय गये थे, जिसके फलस्वरूप राजधानी लखनऊ का चुनाव शान्तिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराया गया। शांति पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस आयुक्त लखनऊ डी0के0 ठाकुर द्वारा मतदान में लगे अधीनस्थ समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणो, मीडिया बंधुओं एवं लखनऊ वासियों के सहयोग हेतु धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया गया।

Leave a comment