सीडीओ ने संभाली पार्टी रवानगी की कमान
लखीमपुर खीरी: डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एसपी संजीव सुमन के साथ कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में भ्रमणसील रहकर सभी विधानसभा पंडालों में उस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर से पोलिंग पार्टी रवानगी का जायजा लिया एवं संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। वही सीडीओ प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) अनिल कुमार सिंह ने एडीएम संजय कुमार सिंह के साथ मंगलवार की अलसुबह पहुंचकर मंडी में स्टेशन रहकर अपने पर्यवेक्षण एवं सुपरविजन में मय साजो सामान के पार्टी रवानगी सुनिश्चित कराई।
