मतदान हेतु जिलाधिकारी ने मतदाताओं से की अपील।

सीतापुर: जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के महापर्व में अवश्य भाग लें। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी 2022 को जनपद में मतदान है।

उन्होंने सभी मतदाताओं से अनुरोध किया है कि उस दिन स्वयं भी मतदान अवश्य करें। साथ ही साथ अपने परिवार के सदस्यों एवं मित्रों से भी अनुरोध करें कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

Leave a comment