डीपीआरओ की मौजूदगी में सीडीओ ने जिले के 25 सेक्रेटरी को किया सम्मानित

सुल्तानपुर – मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने सरकारी कार्य में रुचि लेने वाले और सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने वाले 25 सेक्रेटरी को डीपीआरओ की मौजूदगी में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया सम्मान पत्र देने के बाद सम्मान पाने वाले जिले के 25 सेक्रेटरीयो को संबोधित करते हुए सीडीओ ने कहा कि हर कर्मचारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए सरकार ने हम लोगों को जनता की सेवा के लिए मुकर्रर किया है और जनता की सेवा के बदले में सरकार हम सभी को वेतन देती है इसलिए हम सबको बिना किसी स्वार्थ के जनता की सेवा करनी चाहिए और सरकार के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए इस मौके पर सम्मान पाने वाले सेक्रेटरी प्रकाश मिश्र, अरुण सिंह, दिनेश सिंह, राजेश सिंह, प्रियंका सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि ने आगे अपने कार्यों को पूरी इमानदारी से करने की शपथ ली।

Leave a comment