सीतापुर(बिसवां): दल बदलू नेताओं को बिसवां विधायक महेंद्र सिंह यादव का संदेश, पार्टी का सच्चा सिपाही टिकट कटने से नहीं बदलता विचार धारा कैसी भी परिस्थितियां आ जाए पार्टी का एक कार्यकर्ता सच्चे सिपाही की तरह मरते दम तक पार्टी का साथ नहीं छोड़ता है । जनपद में महेन्द्र सिंह यादव के इस कदम की हर कोई प्रसंसा कर रहा है ।
दरअसल बिसवां से मौजूदा विधायक महेंद्र सिंह यादव का भारतीय जनता पार्टी ने किन्हीं कारणों के चलते टिकट काट कर बिसवां के ही पूर्व विधायक रहे सपा से आये निर्मल वर्मा को टिकट दिया है ।

विधायक महेंद्र सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी निर्मल वर्मा के कार्यालय पर पहुँच कर उनसे मिले और दिल खोल कर उनको विजय की इबारत लिखने में उनका साथ देने को कहा और मिठाई खिला कर जीत की बधाई दी । साथ ही सभी दल बदलूओ को ये सन्देश दिया जो टिकट न मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल कर दिए है या करने जा रहे है कि पार्टी का सच्चा सिपाही किसी भी परिस्थितियों में दल का साथ नहीं छोड़ता है ।
जनपद का भाजपा कार्यकर्ता महेन्द्र सिंह यादव के इस कदम से गदगद है और चारों ओर महेन्द्र सिंह यादव के गुण गा रहा है और दिल से दुआएं दे रहा है कि आप जल्द ही राजनीतिक ऊचाईयो पर पहुँचें।
