बहराइच:- उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पत्रांक बे.शि.प 31264-31435 के क्रम में व बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच का आदेश कार्यालय पत्रांक11193-201 के क्रम में उत्तर प्रदेश के सभी बेसिक विद्यालयों को 23 जनवरी तक बन्द करने का आदेश निर्गत किया गया है।

सचिव बेसिक शिक्षा के पत्र में स्पष्ट उल्लेखित किया गया है कि विधानसभा निर्वाचन 2022 सम्बंधित कार्य एवं समस्त विभागीय प्रशासनिक कार्यो हेतु समय समय पर जारी आदेश के अनुपालन में शिक्षको की उपस्थित अनिवार्य की गई है ।

परन्तु बहराइच जनपद के ब्लाक कैसरगंज के खंड शिक्षा अधिकारी स्वामीनाथ आर्य के द्वारा लगातार उत्तर प्रदेश शासन व बीएसए बहराइच के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी स्वामीनाथ आर्य द्वारा विभाग से इतर व्यक्तिगत दिशा निर्देश समय समय पर दिए जाते रहे हैं। जिसमे कैंसरगंज ब्लॉक के व्हाट्सप्प शिक्षक समूह में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देश दिया जा रहा है कि समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं व समस्त कर्मचारी प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित होंगे व विद्यालय में रहकर ही ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करेंगे जब कि शासन के द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2022 सम्बंधित कार्य एवं समस्त विभागीय प्रशासनिक कार्यो हेतु समय समय पर जारी आदेश के अनुपालन में शिक्षको की उपस्थित अनिवार्य की गई है।

आपको बताते चले कि खण्ड शिक्षा अधिकारी स्वामीनाथ आर्य अपने मनमाने रवैये के कारणों से लगातार चर्चा ने बने रहते है । जिसपर बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच भी कोई कार्यवाही नही करते है। वर्तमान में बेसिक शिक्षा कर्मचारी खंड शिक्षा अधिकारी के मनमाने रवैये से बेसिक शिक्षा कर्मचारियों में अत्यंत रोष है।
