सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहा अयोध्या का विकास : केशव मौर्य

अयोध्या। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर के साथ साथ अयोध्या में चिकित्सा, महाविद्यालय, पर्यटन, विकास, रोजगार आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास कार्य किया जा रहा है। इसके क्रम में यहां के कुण्डों का जीर्णोद्वार करना उसमें पवित्र मां सरयू का जल भरना तथा अयोध्यावासियों के लिए ज्यादा से ज्यादा विकास की धारा बहाना प्रमुख है। पर्यटन के साथ साथ व्यापार में वृद्वि की आसीम संभावनाएं है।

उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अन्य जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर भी प्रकाश दालते हुए सरकार की उपलब्धीया बतायी। केंद्रीय मंत्री गडकरी एवं उप मुख्यमंत्री द्वारा नेशनल हाईवे 27 पर फोरलेन अयोध्या रिंग रोड का निर्माण जिसकी लंबाई 58 किलोमीटर रुपए 5600 करोड़ की लागत का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के अयोध्या एवं अंबेडकर नगर जनपद के अंतर्गत गोसाईगंज से बीकापुर खंड का चौड़ीकरण एवं उन्नाय सहित कुल 6 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया जिसकी कुल लागत 8698 करोड़ है।

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, शोभा सिंह चौहान, रामचन्द्र यादव, बाबा गोरखनाथ, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय समेत भाजपा के तमाम पदाधिकार मौजूद रहे।

Leave a comment