कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवाना अति आवश्यक: मोहल्ला निगरानी समिति

हरदोई(कछौना): आज शासन द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुपालन में कोरोना वायरस की तीसरी लहर को देखते हुए नगर पंचायत कछौना पत्सेनी के वार्ड नं-05 ठाकुरगंज नटपुरवा में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए गठित मोहल्ला निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें लोगो को कोविड-19 से बचाव हेतु जागरूक किया गया।

जिसमे अधिशासी अधिकारी व जिला समन्वयक द्वारा उपस्थित लोगो को बताया गया कि सक्रिय होकर कोरोना की जंग में सहभागी बनें, घर से बाहर जाने पर मास्क जरूर लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे एवं अपने आस पास सफाई बनाये रखे। कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवाना अति आवश्यक है। साथ ही साफ सफाई का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी सुश्री रेणुका यादव, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन( नगरीय) श्री अंशुल गुप्ता, स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की ब्रांड अम्बेसडर श्रीमती अनीता, लिपिक जे बी सिंह एवं नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a comment