मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी का हुआ आयोजन ।
हरदोई: आज नगर पंचायत कछौना पत्सेनी द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान हेतु जूनियर हाईस्कूल कछौना के बच्चो के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। ईओ रेणुका यादव ने कहा कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक होना चाहिए तथा सदैव अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए।

इसके पश्चात मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से नगर के मतदाताओं को प्रेरित किया गया कि वह सभी लोग मतदान जरुर करे और अपने आस पास के मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करे। इस अवसर पर ईo आरo ओo श्री बी एन उपाध्याय अधिशासी अधिकारी सुश्री रेणुका यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज कुमार बोस, लिपिक जे बी सिंह और जूनियर हाईस्कूल के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
