बेटियां फाउंडेशन ने बेटी की शादी में की मदद- अंजू पाण्डेय

मेरठ: बेटियां फाउंडेशन ने नई सड़क निवासी जरूरतमंद माँ की मदद की जिसमे उसकी बेटी की शादी के लिए सामान व धन द्वारा सहयोग कर सहारा दिया अध्यक्ष अंजू पाण्डेय ने माँ के सही उम्र में शादी के फैसले को सराहा साथ ही उपस्थित सभी महिलाओं को बताया कि जो लोग नाबालिग बेटी की शादी कर देते हैं वे उसका जीवन तो बर्बाद कर रहे हैं अपना सुख चैन भी खत्म कर रहे हैं। सुधा अमिता अरोड़ा ने बेटी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बेटियां सुसराल व मायके में सबका सम्मान करेंगी तो उनका भविष्य उज्ज्वल रहेगा।इस अवसर पर बेटी को उसकी शादी के लिए जरूरत का सभी सामान दिया गया जिसमें आशा संगीता रेनु पूनम अर्चना शैली जूही गीता आदि का भी सहयोग रहा साथ ही सरकारी विवाह अनुदान योजना के लाभ की भी जानकारी दी गई जो बेटी को सुखद जीवन देगी। कुसुम मित्तल ने संस्था की समस्त टीम का धन्यवाद किया ।

Leave a comment