लखनऊ(समीर खान): उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय लखनऊ द्वारा 28 नवंबर 2021 को 73वां एनसीसी दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन कुंवर ग्लोबल स्कूल, देवां रोड चिनहट, लखनऊ में किया गया ।

इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल राकेश राना मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद थे। समारोह में दयाल ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के महाप्रबंधक (एमडी) श्री राजेश सिंह गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे l
