सीतापुर- जनपद सीतापुर में आये दिन लोकतन्त्र के चैथे स्तम्भ मीडिया कर्मी (पत्रकारो) का उत्पीडन होता रहता है जो लोकतन्त्र मीडिया की हत्या है इसको लेकर अन्तर्राष्ट्रीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ के आवाहन पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त बाजपेई के नेतृत्व में निर्णय लिया गया है कि अब पत्रकारो का उत्पीडन कतई बर्दास्त नही किया जायेगा। इस संन्दर्भ में सिटी मजिस्टेªट पूजा मिश्रा को ज्ञापन देते हुए परिषद का प्रतिनिधि मण्डल ने स्पष्ट कहा कि यदि पत्रकारो का उत्पीडन बन्द नही किया गया तो आगामी 30 नवम्बर 2021 को विकास भवन के समक्ष लोकतन्त्र बचाओं मीडिया बचाओं को लेकर बृहद धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ, जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त बाजपेई, संगठन मंत्री प्रभात कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष धीरज कुमार मिश्रा, रामानुज मिश्रा, अभिषेक अवस्थी, अजय कुमार, बृजेश कुमार, सर्वेश शुक्ला, अरूण कुमार शुक्ला, श्यामजी शुक्ला, ममता तिवारी, राकेश यादव पंक्षी यादव, पंकज वर्मा अखिलेश विश्वकर्मा, राकेश कुमार आदि लोगो ने एक श्वर मे कहा कि पत्रकार उत्पीडन कतई बर्दास्त नही किया जायेगा अवश्यकता पड़ी तो सड़क से लेकर सदन तक आन्दोलन किया जायेगा। जिलासंगठन मंत्री प्रभात कुमार मिश्रा ने कहा प्रत्येक तहसील, ब्लाक पर संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया जायेगा। इस लिए सभी लोकतन्त्र के चैथे स्तम्भ मीडिया बन्धुओ से अपील है कि संगठन से जुडकर एकता का परिचय दे।
