एल0ई0डी0 वीडियो वैन को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

सीतापुर- सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जन-जन को जागरूक किये जाने का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। इसी के क्रम में सूचना विभाग लखनऊ द्वारा भेजी गयी एल0ई0डी0 वीडियो वैन को सोमवार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) हरिशंकर लाल शुक्ला हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इन एल0ई0डी0 वीडियो वैन का जनपद के विभिन्न स्थलों पर संचालन कर आम जनमानस को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में जागरूक किया जायेगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट-प्रथम अजय कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी लाल कमल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment