तम्बौर में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का मनाया जन्मदिन मरीजो में बांटा फल

सीतापुर (तम्बौर) : समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमत्री माननीय मुलायम सिंह यादव जी का जन्मदिन स्वः मुख्तार अनीस साहब के आवास पर धूमधाम मनाया गया। जन्मदिन के मौके पर केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी गई। जन्मदिन के मौके पर अस्पताल, स्कूल व बसों में फल बांटकर मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल कुमार वर्मा व पूर्व प्रत्याशी श्री जहीर अब्बास ने केक काटकर नेता जी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि नेता जी हमेशा गरीबों किसानों मज़दूरों और पिछड़ों की लड़ाई लड़ते रहे ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल कुमार वर्मा, पूर्व प्रत्याशी श्री जहीर अब्बास, विधानसभा अध्यक्ष राजेश गिरी, विधानसभा प्रभारी कौशलेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष मोo जावेद, जावेद खान, शोभित मिश्रा, फ़राज़ अहमद, पद्माकर दीक्षित, रोहित रत्नाकर, जावेद असद, इस्लाम खान, शमीम खान, कुल्लन खान, मोइन नेता, मोoकलीम, गुड्डा खां, फैज़ान अशरफ, फरहान गौरी, सलमान खिज़ीर, आरिफ, असलम, संजय, वजाहत, समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment