चार दिवसीय हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

(बलहा)बहराइच: ब्लॉक संसाधन केंद्र बलहा पर स्वस्थ्य विभाग द्वारा आयोजित चार दिवसीय हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर प्रशिक्षण का समापन किया गया जिसमें 40 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षको का एक बैच बनाकर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया था। प्रशिक्षण में विभिन्न माड्यूल के माध्यम से किशोर एवं किशोरियों की किशोरावस्था में उत्पन्न होने वाले विभिन्न समस्याओ पर चर्चा की गयी।

कार्यक्रम का समापन डॉ दीपक गौर (दन्त चिकित्सक) एवं ए .आर .पी बलहा असलम वारसी द्वारा समस्त प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी शिक्षको ने अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक हेमंत यादव किया गया।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसो० PSPSA के जिला अध्यक्ष दिलीप यादव, विमल अग्निहोत्री, संकुल प्रभारी आदर्श कुमार श्रीवास्तव, भूपेंद्र,चंदन यादव ,मोनिका श्रीवास्तव,सलमा सुल्ताना, आरती मदेशिया, माहेलका,विजित त्यागी,दिनेश कुमार, रविन्द्र सिंह, इकरार अली, हेमंत उपाध्याय, अखिलेश वर्मा, धर्मेंद्र, दिनेश आर्य, वरुण त्रिपाठी,धनेश कुमार, मनोज कुमार, धर्मेंद्र मोतल, आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a comment