कार्तिक परिक्रमा मेला सम्पन्न, पूर्णिमा स्नान 19 को: डीएम

अयोध्या(वासुदेव यादव): अयोध्या कार्तिक परिक्रमा मेला में लाखों भक्तों ने परिक्रमा पूरा कर सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इसके उपरांत नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किए। साथ ही सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी में जाकर मोतीचूर का लड्डू चढ़ा कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किए और राम जन्मभूमि परिसर में जाकर रामलला का भी दर्शन पूजन किए।


इस दौरान पूरी अयोध्या में मेला जैसा नजारा रहा, देर शाम सभी भक्तगण गठरी मोठरी के साथ अपने घर को पुनः रवाना हो गए।
इस सम्बंध में जिलाधिकारी नीतीश कुमार और कप्तान शैलेश पांडेय ने कार्तिक परिक्रमा मेला सकुशल संपन्न होने पर सभी के प्रति आभार जताया है और हर्ष प्रकट किया। उन्होंने कहा है कि इस मेले में लाखों भक्तों ने परिक्रमा करते हुए स्नान किए। इस दौरान काफी व्यवस्था और सुरक्षा प्रदान की गई थी।


यह भी बताया गया है कि 19 नवंबर को अयोध्या में पूर्णिमा स्नान है। इस दौरान भी काफी संख्या में भक्तगण अयोध्या सरयू स्नान व मंदिरों में दर्शन कर अपने जीवन को धन्य करते हैं।

Leave a comment