सीतापुर (तम्बौर) । बेहटा ब्लॉक मुख्यायल पर ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधानो की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामसभा की कार्ययोजना बनाकर गाँवो में विकास कार्यो से कायाकल्प किया जा सके। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने सभी प्रधान बीडीसी सदस्यों को सम्मानित भी किया। सोमवार को बेहटा ब्लॉक प्रमुख कल्पना वर्मा प्रतिनिधि नीरज वर्मा ने ब्लॉक मुख्यालय सभागार में एक बैठक की गई। बैठक में बेहटा ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान शामिल हुए। ब्लॉक प्रमुख ने बेहटा ब्लॉक में विकास कार्यो के लिए सभी बीडीसी ग्राम प्रधान से ग्रामसभा में होने वाले विकास कार्यो के लिए नई कार्ययोजना बनाई जाए। कार्यकयोजना में गौशाला, सोखपिट, पशुशेड समेत कई कार्यो को कार्ययोजना में शामिल किया जाए। नये सिरे से बनाई गई कार्ययोजना से गाँवो का विकास किया जा सके। इस कार्ययोजना में होने वाले कार्य से गाँवो में विकास चमके जिससे गांव का भी कुछ भला हो सके। ब्लॉक प्रमुख ने दीपवाली के मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधानो को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर एडीओ पंचायत मनुबहार बाजपेई ग्राम पंचायत अधिकारी समेत ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- खुर्शीद गौरी
