भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई लौह पुरुष की जयंती

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती को धूमधाम से मनाया। शहर स्थित सरदार बल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर अवध क्षेत्र महामंत्री श्रीमती नीरज वर्मा एवं युवा मोर्चा के जिला महामंत्री युवा मोर्चा अनूप विश्वकर्मा ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। अवध क्षेत्र महामंत्री श्रीमती नीरज वर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के अविस्मरणीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता, उन्होंने देश के लिए ऐसे काम किए कि उन्हें भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता है। अनूप विश्वकर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में पटेल जी का विशेष योगदान रहा। आज हमें जरुरत है कि हम सब सरदार पटेल के बताए रास्तों पर चलें और समाज को बेहतर दिशा दें। इस अवसर पर भाजपा सरकार भी सरदार पटेल की नीतियों पर चल रही है। जिला मीडिया प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि इस दौरान जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर, जिला महामंत्री रोहित सिंह, जिला उपाध्यक्ष नैमिष रत्न तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment