वॉर्ड संख्या 11 कछौना बाजार पश्चिमी में नाले के पास खाली पड़ी भूमि पर लोगो द्वारा किया गया था अस्थाई अतिक्रमण
हरदोई: आज नगर पंचायत कछौना पत्सेनी के अन्तर्गत गाटा संख्या 161/0.395 हेo, 155/0.340 हेo, 156/0.051 हेo दर्ज अभिलेख तालाब व गाटा संख्या 171/0.051 हेo, 172/0.057 हेo दर्ज अभिलेख खाद के गड्ढे तथा गाटा संख्या 175/0.373 हेo दर्ज अभिलेख कन्या पाठशाला की पैमाईश क्षेत्रीय लेखपालों द्वारा की गई।
इसके उपरांत अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव द्वारा वॉर्ड संख्या 11 कछौना बाजार पश्चिमी में नाले के पास खाली पड़ी भूमि पर लोगो द्वारा किए गए अस्थाई अतिक्रमण को स्वयं के द्वारा हटाए जाने हेतु सम्बंधित लोगो को एक सप्ताह का समय दिया गया।
मौके पर अधिशासी अधिकारी सुश्री रेणुका यादव, राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल कछौना व पत्सेनी, नगर पंचायत लिपिक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
