डेंगू की रोकथाम के लिए घरों में फ्रिज के पीछे लगे बॉक्स का ईओ रेणुका यादव ने किया निरीक्षण

हरदोई: आज नगर पंचायत कछौना पत्सेनी के वार्ड नं 1 अंबेडकर नगर में डेंगू जैसी संक्रामक बीमारी की रोकथाम हेतु आज लोगो के घरों में फ्रिज के पीछे लगे बॉक्स का अधिशासी अधिकारी सुश्री रेणुका यादव द्वारा निरीक्षण किया गया।

जिसमें 04 घरों में सर्वेश, बालकराम, सोनेलाल और मोoशमीम के फ्रिज के बॉक्स में पानी जमा पाया गया, कोई भी लार्वा नही पाया गया। निरीक्षण के दौरान लिपिक जे बी सिंह, विवेक, रामनरेश, अनुज आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a comment