बसों में यात्रा के दौरान महिलाओं से सदाचार पूर्ण व्यवहार करें: शैहपर किदवई

सीतापुर: परिवहन विभाग सीतापुर द्वारा आज शहर के रोडवेज बस स्टाप पर मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एआरटीओ (प्रशासन) माला बाजपेई, एआरटीओ (प्रवर्तन) डा0 उदित नारायण, यात्रीकर अधिकारी शैहपर किदवई द्वारा उपस्थित चालक/परिचालको एवं आमजनमानस को नारी अधिकारो की जानकारी दी गयी। एआरटीओ (प्रशासन) माला बाजपेई ने कहा कि शासन द्वारा वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076, पुलिस आपातकाल सेवा 112, चाइल्डलाइन 1090 व एम्बुलेंशन 108 के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। एआरटीओ (प्रवर्तन) डा0 उदित नारायण ने कहा कि शासन नारी सम्मान व स्वालम्बन के साथ-साथ सड़क हादसो को रोकने के प्रति प्रतिबद्ध है उन्होने कहा कि सड़क हादसो को रोकने में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। महिला बच्चे की प्रथम शिक्षिका होती है बच्चो में बचपन से ही यातायात नियमो के प्रति जागरूकता लायें। खुद यातायात नियमों का पालन करें साथ ही दूसरो को भी प्रेरित करें। यात्रीकर अधिकारी शैहपर किदवई ने कहा कि बसों में यात्रा के दौरान महिलाओं से सदाचार पूर्ण व्यवहार करें उन्हे सुरक्षित गन्तव्य तक पहुचाने की जिम्मेदारी निभायें। बस में यदि को महिला से दुरूव्यवहार कर रहा है तो आवाज उठाये, पुलिस को सूचना दें। कार्यक्रम में चालक/परिचालको को यातायात नियमो के पालन की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्प लाइन चिन्हियुक्त पम्फलेट वितरित किये गये। कार्यक्रम में परिवहन निगम के राहुल कुमार, प्रवेश कुमार आदि भी मौजूद रहे।

Leave a comment