मानवता के लिए कार्य कर रहा रामकृपा सेवा संस्थान- रामहेत भारती

रामकृपा सेवा संस्थान ने किया आत्माओं की शांति के लिए भंडारे का आयोजन

सीतापुर- प्रमुख व्यवसायी व समाजसेवी रहे मोतीलाल महावर द्वारा संस्थापित समाजसेवी संस्था राम कृपा सेवा संस्थान के अध्यक्ष अनिल महावर की अगुआई में एक हज़ार इक्यासी आत्माओं की शांति के लिए भंडारे का आयोजन दुर्गापुरवा स्थित पूर्व मंत्री रामहेत भारती के आवास परिसर में किया गया| भंडारे की शुरुआत पूर्व मंत्री रामहेत भारती ने की| इस अवसर पर श्री भारती ने कहा कि रामकृपा सेवा संस्थान के दिवंगत अध्यक्ष मोतीलाल महावर ने जिस प्रकार से मानवता के लिए जितना कम किया है वह दूसरों के लिए प्रेरणा का विषय है| मुझे इस बात की ख़ुशी है कि उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो को आगे बढ़ने का काम अब उनके पुत्र अनिल महावर, कोषाध्यक्ष राजाराम जिंदल व अन्य संस्थाजनों द्वारा किया जा रहा है| इस मौके पर महामंत्री राजाराम जिंदल ने बताया कि संस्था द्वारा एक हज़ार इक्यासी लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार किया गया था| जिनके अस्थि कलश 6 अक्टूबर को मेहंदी घाट कन्नौज ले जाकर गंगा जी में अस्थियाँ विसर्जित की गयी थी| इन्हीं आत्माओं की शांति के लिए सोमवार को भंडारे का आयोजन रामकृपा द्वारा किया गया| जिसमें हजारों लोगों ने जाकर प्रसाद ग्रहण किया और लावारिस लाशों की आत्मा की शांति की प्रर्थ परमपिता परमेश्वर से की| इस अवसर पर कमल महावर, संतोष कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, रामकृष्ण, गोपाल अवस्थी, कमलेश बाजपेयी, विनीत कपूर, दाधीच गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, संजीव प्रसाद चौधरी, विवेक चौधरी आदि का सक्रिय सहयोग रहा|

Leave a comment