गुरु तेग बहादुर का आदर्श जीवन मानवीय गुणों के लिए प्रेरित करता है: आनन्दी बेन पटेल

लखनऊ- नवे गुरु तेग बहादुर का आदर्श जीवन मानवीय गुणों के लिए प्रेरित करता है. दसवे गुरु गुरु गोविन्द सिंह ने समाज से पाप को समाप्त करने का बीड़ा उठाया. गुरु गोविंद सिंह कर्मयोगी थे. गुरु नानक की शिक्षा पहले जितनी प्रासंगिक थी आज भी उतनी ही प्रासंगिक है l

उक्त उदगार उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने गुरु तेग बहादुर के 400 वे प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर राजेन्द्र नगर स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय के सामने भारती भवन के निकट आयोजित कार्यक्रम में नव निर्मित गुरु गोविंद सिंह द्वार एवं गुरु तेग बहादुर मार्ग का लोकार्पण अवसर पर व्यक्त किये l

रिपोर्ट- मोहित लोधी

Leave a comment