सीतापुर(महोली): 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर नगर पंचायत महोली में आजादी अमृत महोत्सव मनाया गया l
जिसमें सफाई मित्रों को प्रशंसनीय पत्र व टी शर्ट कैप देखकर समस्त सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया तथा टी शर्ट कैप को सफाई कर्मचारियों ने पहन कर नगर में एक रैली निकाली जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार उपस्थित रहे l
कर्मचारियों के टीशर्ट पर आजादी अमृत महोत्सव का स्लोगन तथा स्वच्छ भारत मिशन का स्लोगन लिखा था अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने बताया कि नगर में प्रत्येक वार्ड में जन सहयोग तथा सफाई कर्मचारियों के तत्परता के कारण नगर में सफाई व्यवस्था ठीक चल रही है आजादी अमृत महोत्सव के आयोजन का यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूरे देश में चलाया जा रहा है जिसमें प्रत्येक वर्ग प्रत्येक घर को जागरूक करने का हम लोगों को अवसर प्राप्त हुआ है ताकि पूरा देश स्वच्छ रहे. प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहें यह संदेश लोगों तक पहुंचाना है l
इस कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन दिनेश गुप्ता टीटू भैया, सभासद प्रतिनिधि लालू त्रिवेदी, सभासद अवधेश बाजपेई, सभासद धर्मेंद्र कनौजिया, लिपिक रवि गुप्ता, कांति श्रीवास्तव, नीरू त्रिवेदी, आशुतोष दीक्षित, मोहम्मद हनीफ, अरुण बाजपेई, रवि शर्मा, रामेश्वर प्रसाद, शिव शंकर, रूपेश कुमार, दीपक कुमार और समस्त महिला सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे l

