जनपद न्यायाधीश ने “आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अंतर्गत “विधिक सेवा अभियान” का किया शुभारम्भ।

साइकिल रैली को हरी झंण्डी दिखाकर किया रवाना।

सीतापुर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार “आजादी का अमृत महोत्सव” के अन्तर्गत 02.10.2021 से दिनांक-14.11.2021 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चलने वाले “विधिक सेवा अभियान” का जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ’’श्री कुलदीप कुमार द्वितीय’’ द्वारा आज सरस्वती मॉ की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया तथा जनपद न्यायालय सीतापुर के प्रांगण से साइकिल रैली को हरी झंण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में गॉधी जयन्ती कार्यक्रम को भी अहिंसा दिवस के रूप में जनपद न्यायालय सीतापुर में मनाया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश, एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पैरालीगल वालंटियर्स एवं पुलिस के जवानों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि भारत को आजाद कराने में महात्मा गॉधी जी का अहिंसक रास्ता सबको इस बात की प्रेरणा देता है कि इस ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी का मन दुःखी हो या उसके आत्म-सम्मान को चोट पंहुचें।

श्री डी.पी.वर्मा. मेमोरियल डिग्री कालेज खगेसियामऊ में विधिक साक्षरता शिविर किया गया आयोजित।

इस अवसर पर ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ के सन्दर्भ में एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर श्री डी.पी.वर्मा. मेमोरियल डिग्री कालेज खगेसियामऊ में शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया। शिविर में ’’श्रीमती रीता गुप्ता’’ स्पेशल जज एस.सी.एस.टी. कोर्ट, अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रही, शिविर में अन्य न्यायिक अधिकारी ’’श्री सुरेन्द्र प्रताप यादव, लघुवाद न्यायाधीश, द्वारा भी सहभागिता दी गयी तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर ’’श्रीमती सुदेश कुमारी’’ द्वारा अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी सत्य को सर्वोच्च सिद्धान्त मानते थे, तथा उन्ही की समान विचाराधारा वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री द्वारा के जीवन पर भी विचार व्यक्त किये गये। इसी क्रम में अपर जिला जज ’’श्रीमती रीता गुप्ता’’ व सुरेन्द्र प्रताप यादव, द्वारा मध्यस्थ्ता एवं सुलह समौता विषय पर विस्तृत जानकारी दे कर उपस्थित महिलाओं एवं अन्य व्यक्तियों को जागरूक किया गया।

इसी क्रम में प्रशासन से नायब तहसीलदार ’’श्री सुखवीर सिंह’’ व अधिवक्तगण श्री नजीर अहमद, श्री राजेन्द्र कुमार भटट्, समाज सेवी श्री कमलेश पाण्डये, डा. अनुपम मिश्र, श्री योगेन्द्र पाण्डेय व पैरालीगल वालियन्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, मो0 शकील, प्रगति बाजपेयी, संध्या त्रिवेदी, श्री विरेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किये। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर से कार्यालय लिपिक श्री अशोक कुमार राना, श्री सलीम अहमद, डा.ए. आपरेटर, श्री कन्हैया सिंह राना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


आज प्रातःकाल जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और अन्य विभागों के सहयोग से पराविधिक स्वंय सेवकों द्वारा जूनियर एवं माध्यमिक विद्यालयों के छात्र/छात्राओं के साथ जिला मुख्यालय समेत समस्त तहसील मुख्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों एवं अन्य स्थानों पर प्रभात फेरियॉ निकालकर गॉधी जयन्ती पर अहिंसा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया और इनमें जन मानस को विधिक सेवाओं के बारें में बताया गया।

Leave a comment