ईओ रेणुका यादव ने सफाई कर्मियों को प्रशस्तिपत्र देकर सफाईमित्र के रूप में किया सम्मानित

गांधी जयंती पर नगर पंचायत कार्यालय कछौना पत्सेनी में मना आजादी का अमृत महोत्सव

हरदोई: गांधी जयंती के अवसर पर नगर पंचायत कछौना पत्सेनी पर शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में सफाई कर्मियों को सफाईमित्र के रूप में सम्मानित किया गया।

ईओ रेणुका यादव ने सफाईकर्मियों और नगर पंचायत कर्मियों को प्रशस्तिपत्र भी सौंपा।

इसके पूर्व महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर एक रैली भी निकाली गई l

ईओ रेणुका यादव ने बताया कि नगर के प्रत्येक वार्ड में जन सहयोग व सफाई मित्रों की तत्परता से नियमित सफाई कार्य और सेनिटाइजेशन कार्य व एंटी लार्वा का छिडकाव किया जा रहा है आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन का यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के तहत पीएम मोदी द्वारा पूरे देश में चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य पूरा देश स्वच्छ रहे व प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहे l

कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभासदगण, महिला सफाई कर्मचारी, लिपिक जे बी सिह, रामजी, समस्त सफाई कर्मचारी आदि लोग मौजूद थे।

Leave a comment