आज शोभित चिंन्तन एक गंभीर विषय पर।
विषय वह जिस पर खुल कर बोलना और लिखना शायद मर्यादा की सीमा से बाहर होता है। लेकिन विषय अत्यंत गम्भीर है इसे समंझना, जागरूक होना और अपने बच्चो को साथियों को सचेत करना जरूरी है।
मेरे विचारो को पढ़ते हैं, उनसे अनुरोध भी है चाहे तो इसे अग्रसारित करे जिससे जागरूकता बढ़ सके। अभी एक पीठाधीश्वर की मौत की खबर लोगो को व्यथित किये है।
मेरे साथ क्राइम ब्रांच सीतापुर के इंस्पेक्टर श्री विजय सिंह सिरोही जी ने कहा था कि हम फेस बुक मे फ्रेंड की गिनती देखते है, जिनकी नियत और जिन्हें हम जानते नही। बात सच है नेट आज बच्चो का आवश्यक अंग बन गया है। उन्हें जो दिक्कतें आ रही है वह आ ही रही है। अब आश्रम के बाबा निशाने पर है ऐसा शोभित चिंन्तन से समझ आया।
नया ट्रेंड वीडियो सेक्स, अनजान जगह से अनजान व्यक्ति उम्र दराज लोगो को विडियो सेक्स, go bathroom, कह कर फंसाने की कोशिश चल रही है।
चेहरे और कम्प्यूटर से फिर लोगो से पैसे ऐंठना निशाने पर बाबा आश्रम के लोग।
कई कई करोड़ के धन सम्प्पति जो होती है। कुछ मान और धन वैभव से राम से भी वस्तुतः दूर ही होते है।
ऐसे में कभी कभी फटीचर लोग भी आ जाते है जो ईश्वर के आश्रय को आश्रम समझते है। जो जानते है खाली खाली तंबू है न तेरा है न मेरा है।
यह संसार झूठा है यहाँ से कर्मो का गट्ठर लेकर निकलना है। जैसे पिस्टल राइफल रखने वाले को उसकी बारीकियों से रूबरू होना चाहिए। वैसे ही नेट चलाने वालों को फेस बुक फ्रेंड जोड़ने, अनावश्यक whastap पर जोड़ कर अनर्गल बातों से सतर्क हो जाना चाहिए।
24 घण्टे में तीन काल से भटकाने का प्रयास। तब समझा इस पर लिखना जरूरी है। राम की कृपा ही बचा सकती है।
दो लाइनों से शोभित पोस्ट जागरूकता के लिए सादर समर्पित।
हद टपे तो औलिया, बेहद टपे तो पीर,
हद बेहद दोनों टपे वाकौ नाम फकीर। श्री राम।
शोभित टण्डन, सीतापुर
