प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व का बखान देश ही नहीं पूरी दुनिया में हो रहा है : अचिन मेहरोत्रा

सीतापुर। सेवा समर्पण अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा द्वारा किया गया। शुभारंभ सहगल धर्मशाला लोहारबाग में हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व का बखान देश ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में किया जा रहा है। भाजपा आज देश की 17 करोड़ कार्यकर्ताओं वाली सबसे बड़ी पार्टी है। प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में 555 आक्सीजन प्लांट, 26 मेडिकल कालेज तथा 16 मेडिकल कालेजों को पीपीपी माडल के तौर पर तैयार किया गया है। भाजपा सरकार में किसान खुशहाल है। इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष अचिन महरोत्रा के साथ जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर, राजेश शुक्ला ,जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर रस्तोगी, इंदू सिंह चैहान, जिला उपाध्यक्ष नैमिष रत्न तिवारी, संजय मिश्रा, कार्यालय मंत्री जीतू मेहरोत्रा, सतीश जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a comment